{"_id":"690b547827cb82ebc70c7323","slug":"panchavati-cricket-academy-won-the-match-by-164-runs-meerut-news-c-72-1-mct1009-143376-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने 164 रन से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने 164 रन से जीता मैच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। घाट रोड स्थित पंचवटी क्रिकेट एकेडमी में बुधवार को अंडर 17 वर्ग में पंचवटी और सीएबी क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें पंचवटी ने 164 रन से बड़ी जीत प्राप्त की। पंचवटी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में चार विकेट खोकर सीएबी क्रिकेट एकेडमी की टीम को 323 रन का विशाल लक्ष्य दिया। विवेक चौहान ने 66 गेंद में 12 चौके और चार छक्के की मदद से 107 रन की शानदार पारी खेली। आयुष राज ने 88 व सक्षम नैन ने 63 रन बनाए।
सीएबी के गेंदबाज अल्फाज, लविश और सोनू ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएबी क्रिकेट एकेडमी की टीम 26.3 ओवर में मात्र 158 रन ही बना सकी। टीम की ओर से रक्षित त्यागी ने 44 व प्रशांत रंगरा ने 42 रन बनाए। गेंदबाज वंश सेन ने 5 विकेट लिए। वंश ने लगातार तीसरे मैच में 5 विकेट लिए। आर्यन ने दो और लविश ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच आयुष राज को चुना गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विवेक और गेंदबाज वंश रहे। कोच उमेश कुमार ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।