फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Panchavati Cricket Academy won by 39 runs

पंचवटी क्रिकेट एकेडमी 39 रन से विजयी

Thu, 12 Jun 2025 07:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
Panchavati Cricket Academy won by 39 runs
मेरठ। घाट रोड स्थित पंचवटी क्रिकेट एकेडमी में चल रही लुहान स्पोर्ट्स क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को मेरठ पंचवटी क्रिकेट एकेडमी और मिश्रा स्पोर्ट्स के बीच दूसरा मैच खेला गया।
विज्ञापन

पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए। पंचवटी की ओर से ओपनर बल्लेबाज रोहन राणा और तुषार पाल ने 117 रनों की साझेदारी की। तुषार ने 61 और रोहन राणा ले 59 व लक्षित राणा ने 36 रन का योगदान दिया। मिश्रा स्पोर्ट्स के गेंदबाज अमित कुमार ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिए। अक्षित ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिश्रा स्पोर्ट्स क्लब की टीम 33.5 ओवर में 188 रन ही बना पाई। अमित कुमार ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया और मैच में काफी रोमांच बनाए रखा। उन्होंने 117 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। पंचवटी के गेंदबाज लविश सैनी, हर्ष राणा ने तीन-तीन विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच लविश सैनी, फाइटर ऑफ द मैच अमित कुमार को चुना गया। इस दौरान कोच मुकेश, कोच उमेश कुमार ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed