{"_id":"605ced868ebc3e59274e0c02","slug":"pamphlet-writing-obscene-words-was-thrown-in-the-village-fury-among-villagers-investigation-started-on-tahrir-mawana-news-mrt531726688","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में अश्लील शब्द लिखे पर्चें फेंके, ग्रामीणों में रोष, तहरीर पर जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में अश्लील शब्द लिखे पर्चें फेंके, ग्रामीणों में रोष, तहरीर पर जांच शुरू
विज्ञापन

मवाना। थाना क्षेत्र के एक गांव में विकृत मानसिकता वाले किसी व्यक्ति ने गांव का माहौल खराब करने की नीयत से पर्चे फेंक दिए। इन पर्चों पर कुछ महिलाओं के नाम लिखकर उनके लिए अश्लील शब्दों का प्रयोग किया हुआ है। वहीं पर्चे में एक समुदाय विशेष के युवक का नाम भी छपा है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। इस संबंध में तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है मामले की जांच की जा रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार सुबह कुछ लोगों को छपे हुए पर्चे पडे़ मिले। जिसमें समुदाय विशेष के युवक का नाम लिखा है। जिसके साथ कुछ महिलाओं के नाम भी लिखे हैं। जिनके लिए बेहद अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया। ग्रामीणों में इससे रोष व्याप्त है। ग्रामीण थाना प्रभारी से मिले तथा तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सक्रिय हो गई है तथा एक युवक को हिरासत में ले लिया है।
थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। जिसने भी यह कार्य किया है, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।