{"_id":"6ab92c6eb5ee93201b091715","slug":"palanquin-procession-of-lord-shriji-taken-out-with-a-musical-band-meerut-news-c-73-1-mtd1001-108851-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बैंडबाजों के साथ निकाली भगवान श्रीजी की पालकी यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बैंडबाजों के साथ निकाली भगवान श्रीजी की पालकी यात्रा
विज्ञापन
बहसूमा। बैंड बाजा के साथ निकाली भगवान चंद्र प्रभु की पालकी की यात्रा फोटो संवाद
आचार्य प्रतीक सागर महाराज के सानिध्य में निकाली शोभायात्रा का हुआ स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। नगर में रविवार को भगवान चंद्रप्रभु की पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली गई। आचार्य प्रतीक सागर महाराज के सानिध्य में निकाली गई पालकी यात्रा में श्रद्धालु भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। बैंडबाजों से माहौल भक्तिमय बना रहा। नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया।
श्री चंद्रप्रभु जैन दिगंबर जैन मंदिर से शुरू हुई पालकी यात्रा मेन बाजार, कैलाशपुरी, मेन रोड समेत विभिन्न मार्गों से होकर वापस मंदिर परिसर पहुंची। पालकी में विराजमान भगवान महावीर स्वामी के श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-शांति की कामना की।
यात्रा में मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मवाना, दिल्ली, गाजियाबाद, खतौली समेत आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु शामिल हुए। बहसूमा स्थित दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र में भगवान चंद्रप्रभु की चतुर्थकालीन प्राचीन प्रतिमा विराजमान है। जैन समाज में इस क्षेत्र के प्रति विशेष धार्मिक आस्था है। इस दौरान प्रदीप कुमार जैन, सुशील जैन, सुभाष जैन, राजेश जैन, नमन जैन, आशीष जैन, कमरेश जैन, राहुल जैन, वर्तमान जैन और सिद्धार्थ जैन समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।