फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Palak and Zaid were the winners in the 100 meter race competition.

Meerut News: 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में पलक और जैद रहे विजेता

Sun, 28 Sep 2025 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Palak and Zaid were the winners in the 100 meter race competition.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सनातन धर्म इंटर कालेज में शनिवार एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। इसमें शहर के सात विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालक और बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में देवनागरी इंटर कॉलेज के छात्र मोहम्मद जैद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अंडर-17 वर्ग में 200 मीटर दौड़ में सनातन धर्म इंटर कॉलेज के छात्र प्रियाकांत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में पलक ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-17 में 200 मीटर दौड़ में साक्षी प्रथम रहीं। अंडर-14 की 200 मीटर दौड़ में वंशिका ने पहला स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व सनातन धर्म इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अमित चिकारा, जोगिंद्र सिंह, गौरव चौधरी, तरुण चौधरी, शिवकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed