फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pakistan's mobile numbers removed from WhatsApp group

व्हाट्सएप ग्रुप से पाकिस्तान के मोबाइल नंबरों को हटाया

Tue, 20 Apr 2021 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Pakistan's mobile numbers removed from WhatsApp group
व्हाट्सएप ग्रुप से पाकिस्तान के मोबाइल नंबरों को हटाया
विज्ञापन

सरधना। नगर में एक व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तान के करीब आधा दर्जन मोबाइल नंबर जुडे़ होने की खबर सोमवार को अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद लोगों में खलबली मच गई। जिसके बाद पाकिस्तान के नंबरों को ग्रुप से हटाया गया। उसके बाद कई एडमिन समेत करीब 100 से अधिक लोगों ने इस ग्रुप को छोड़ दिया। वहीं सुरक्षा एजेंसी भी इस मामले में सक्रिय हो गई हैं।
सरधना में कुछ लोगों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया हुआ है, जिसमें करीब 250 सदस्य जुडे़ हुए थे। जिनमें पाकिस्तान (प्लस 92) के आधा दर्जन नंबर जुडे़ हुए थे। इसके अलावा प्लस 212 नंबर के भी सदस्य जुडे़ हुए थे। जिसे मोरक्को का कोड बताया जा रहा है। इस ग्रुप में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन, कई जनप्रतिनिधि के अलावा कई मीडियाकर्मी भी इस ग्रुप में एडमिन व सदस्य बने हुए थे। ग्रुप में दूसरे देशों के मोबाइल नंबर जुडे़ होेने से साफ है कि यहां की सूचनाएं और खबरें विदेशों में भी साझा की जा रही हैं। रविवार को पूर्व चेयरमैन असद गालिब को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने खुद को इस ग्रुप से अलग कर लिया। उन्होंने बताया कि वह इस ग्रुप से कैसे जुडे़ और एडमिन बने, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

सोमवार को अमर उजाला में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित होने पर ग्रुप एडमिन व सदस्यों में खलबली मच गई। सबसे पहले पाकिस्तान व मोरक्को के मोबाइल नंबरों को ग्रुप से हटाया गया। उसके बाद कई एडमिन व सदस्य ग्रुप से बाहर हो गए। कुछ ही घंटो में सौ से अधिक लोगों ने ग्रुप से किनारा कर लिया। इस मामले में खुफिया विभाग व जांच एजेंसी भी सक्रिय हो गई हैं। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed