फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Painting competition in PPP Conference Hall at Meerut and selected of many students

चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने चित्रों से दिया 'स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ' का संदेश

Thu, 26 Sep 2019 01:59 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 26 Sep 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
Painting competition in PPP Conference Hall at Meerut and  selected of many students
स्वदेशी चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला, उत्तर प्रदेश खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड ने बुधवार को आबूलेन स्थित पीपीपी कॉन्फ्रेंस हॉल में स्वदेशी चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसकी थीम स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ रही। बच्चों ने एक से बढ़कर एक सुंदर चित्र बनाकर स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित किया। 

विज्ञापन


प्रतियोगिता में मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर जिले के 60 स्कूलों के 180 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। स्वदेशी थीम पर आयोजित प्रतियोगिता में हर स्कूल से तीन विजेताओं की पेटिंग ली गईं थी। इनमें से 10 छात्र-छात्राओं की पेटिंग का चयन किया गया। इन पेटिंग को लखनऊ में होने वाली राज्यस्तरी प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अपराजिता: प्रधानाचार्या ने कहा- बेटियां हर क्षेत्र में सफलता के शिखर की ओर अग्रसर
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में गार्गी गर्ल्स स्कूल से पूजा शर्र्मा, सुभारती फाइन आर्ट कॉलेज से डॉ. पूजा गुप्ता और सेंट जोंस सीनियर सेकेंडरी स्कूली से गगनदीप कौर रहीं। निर्णायकों ने कहा कि जिस तरह से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई है, वह काबिले तारीफ है। छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गांधी जी का चरखा, विदेशी वस्त्रों की होली जलाने आदि की पेटिंग बनाकर दिल जीत लिया। बच्चों की बनाई पेटिंग की प्रदर्शनी देखकर उनके साथ आए अभिभावकों के चेहरे खिल उठे। 

इन छात्र-छात्राओं का हुआ चयन 
निकिता नौटियाल, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज सहारनपुर 
सुंगधा नूनिया, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज सहारनपुर 
राखी, एमडीएवी इंटर कॉलेज सहारनपुर 
तनिष्का सिंह, टॉप इंटरनेशनल स्कूल मेरठ 
गौतम केन, केके इंटर कॉलेज मेरठ 
तनिष्का, उत्तम पब्लिक स्कूल मेरठ 
रमसा नाज, सोफिया गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सहारनपुर 
ईशिका लाबियान, सोफिया गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सहारनपुर 
अभिनव कुमार, केके इंटर कॉलेज मेरठ 
शीतल, गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज मेरठ

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed