फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Painter's body found hanging from a ladder at home.

Meerut News: घर में सीढ़ी के सहारे लटका मिला पेंटर का शव

Sat, 03 Oct 2026 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Painter's body found hanging from a ladder at home.
काम नहीं मिलने के कारण तनाव में रहता था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र की रांगड़ों वाली चौपाल निवासी आरिफ (25) का शव घर में सीढ़ी के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि रांगड़ों वाली चौपाल निवासी आरिफ पेंटर का काम करता था। परिजनों के अनुसार, वह पिछले काफी समय से परेशान चल रहा था। बताया गया कि उसका काम भी छूट गया था, जिसके बाद से वह तनाव में रहता था। शनिवार दोपहर परिवार के सदस्य अपने काम में व्यस्त थे। परिजनों ने आरिफ को घर में सीढ़ी के सहारे फंदे से लटका देखा। उसे देखकर परिजनों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ कोतवाली ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की स्थिति और कारण स्पष्ट हो सकेगा। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed