फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   painful death of a laborer after falling paper rolls in paswara papers in Meerut

मेरठ: पसवाड़ा पेपर्स में कागज का रोल गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत, पहले भी हो चुके हैं हादसे

Wed, 16 Sep 2020 12:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 16 Sep 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
painful death of a laborer after falling paper rolls in paswara papers in Meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर

 मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में मोहिउद्दीनपुर स्थित पसवाड़ा पेपर्स लिमिटेड में मंगलवार अपराह्न पेपर रोल के नीचे एक मजदूर दब गया। उसे आनन-फानन में केएमसी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


रिठानी निवासी सुरेश (45) पुत्र बेगराज मोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी के समीप स्थित पसवाड़ा पेपर्स लिमिटेड में दिहाड़ी मजदूर था। उसके ऊपर काम करते समय कागज का रोल आ गिरा। हादसे के चलतेे वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


कंपनी मालिक अरविंद एवं कपिल ने मजदूरों की मदद से सुरेश को रोल के नीेचे निकलवाकर केएमसी अस्पताल भेजा। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन भी केएमसी पहुंच गए। मोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी प्रभारी नितिन कुमार का कहना है कि कागज के रोल का वजन करीब पांच कुंतल था। बताया कि शव को मोर्चरी भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार हो चुके हादसे
मोहिउद्दीनपुर स्थित पसवाड़ा पेपर्स लिमिटेड में गत वर्षों में कई मजदूरों की मौत हो चुकी हैं। वहीं, बसपा नेता दीपक राणा ने प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई एवं पीड़ित परिजनों को आर्थिक मदद की मांग की है। उन्होंने चेताया कि कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed