फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Paddy procurement started, farmers will be paid in 72 hours

शुरू हुई धान की खरीद 72 घंटों में होगा भुगतान

Sat, 02 Oct 2021 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement started, farmers will be paid in 72 hours
शुरू हुई धान खरीद, 72 घंटों में किसानों को होगा भुगतान
विज्ञापन

मेरठ। जिलाधिकारी के. बालाजी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत धान खरीद शुक्रवार से शुरू हो गई। सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत धान श्रेणी कॉमन हेतु 1940 रुपये, ग्रेड ए हेतु 1960 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
धान क्रय की अवधि 31 जनवरी, 2022 तक रहेगी। जनपद मेरठ में विपणन शाखा के कुल 12 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। क्रय केंद्र खुलने का समय सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि किसानों से क्रय धान के मूल्य का भुगतान भारत सरकार के पीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से बैंक खाता सत्यापन के बाद 72 घंटों के अंतर्गत बैंक खाते में सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों की शिकायत व सुझाव हेतु टोल फ्री नंबर-1800180000 जारी किया गया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी से किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए 9453987008 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed