फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Paddy-laden tractor-trolley overturned on the highway, driver injured, traffic jam occurred

Meerut News: हाईवे पर पलटा धान लदा ट्रैक्टर-ट्रॉला, चालक घायल, लगा जाम

Tue, 23 Sep 2025 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Paddy-laden tractor-trolley overturned on the highway, driver injured, traffic jam occurred
सरधना। मेरठ करनाल हाईवे के बपारसी गांव के पास अ​नियंत्रित होकर पलटा धान से भरा ट्राला। ग्रामीण
सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर मंगलवार को बपारसी गांव के पास धान से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉला अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। इससे हाईवे पर घंटों तक भीषण जाम लगा रहा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉला मेरठ से शामली की ओर जा रहा था। बपारसी के निकट एक अन्य वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर चालक ने अचानक मोड़ लिया, जिससे ट्रॉला असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया। पलटने के साथ ही ट्रॉले में लदे धान के बोरे हाईवे पर फैल गए, जिससे यातायात बाधित हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से कई घंटे की मशक्कत के बाद सड़क से ट्रैक्टर-ट्रॉला और धान के बोरों को हटाया गया। इसके बाद आवागमन पुनः सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed