{"_id":"6ab929052a10c810b90c979e","slug":"paddy-crop-submerged-due-to-rain-meerut-news-c-73-1-mtd1001-108852-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बारिश से धान की फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बारिश से धान की फसल जलमग्न
विज्ञापन
बहसूमा। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश से धान की फसल जलमग्न
बहसूमा। दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से रामराज खादर क्षेत्र में धान की तैयार फसल जलमग्न हो गई। तेज हवाओं से कई खेतों में धान की फसल बिछ गई। वहीं, कटाई के बाद खेतों में सुखाने के लिए रखी फसल भी बारिश में भीग गई। खेतों में पानी भरने से फसल कटाई का काम रुक गया है।
किसान सौभाग्यवीर मान, कुलदीप सिंह, शिवकुमार और राजू ने बताया कि लगातार पानी में रहने से धान के दानों में नमी बढ़ने और खराब होने का खतरा है। गुणवत्ता प्रभावित होने पर बाजार में उचित भाव नहीं मिलने की चिंता है। किसानों के मुताबिक बीज, खाद, सिंचाई और मजदूरी पर काफी खर्च हो चुका है। नुकसान हुआ तो लागत निकालना भी मुश्किल होगा।
कृषि विशेषज्ञ ठाकुर मुकेश सिंह ने किसानों को खेतों से अतिरिक्त पानी निकालने और कटी फसल को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की सलाह दी है। पानी निकलने के बाद फसल की स्थिति देखकर फफूंदनाशी का छिड़काव करने को कहा है। लगातार बारिश से जनजीवन भी प्रभावित रहा। पूरे दिन बारिश के कारण बाजारों में चहल-पहल कम रही और अधिकांश दुकानें सुनसान नजर आईं।