फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Paddy and sugarcane crops destroyed by rain in Hastinapur; farmers concerned

Meerut News: हस्तिनापुर में बारिश से धान-गन्ने की फसल बर्बाद, किसान चिंतित

Fri, 30 Oct 2026 07:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
Paddy and sugarcane crops destroyed by rain in Hastinapur; farmers concerned
तारापुर के जंगल में दो महीनों से खेतों में भरा बारिश का पानी और जमे सफेद कमल स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। बारिश से खादर क्षेत्र के किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खेतों में खड़ी धान और गन्ने की फसल पर बारिश का असर पड़ा है। बृहस्पतिवार से शुक्रवार दोपहर तक हुई बारिश से खेतों में दोबारा पानी भर गया।
इससे फसलों की कटाई का काम प्रभावित हुआ है। खेतों में जलभराव के कारण कंबाइन मशीनें नहीं पहुंच पा रही हैं। इससे धान की कटाई रुक गई है। गन्ने की फसल भी खेतों में खड़ी है। शुगर मिलों का पेराई सत्र एक सप्ताह में शुरू होने वाला है। ऐसे में पानी भरे खेतों से गन्ने की छिलाई और उसे मिलों तक पहुंचाना बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन

सरदार सुंदर सिंह, रणधीर सिंह, जगजीत सिंह, महेंद्र सिंह और ध्यान सिंह जैसे किसानों का कहना है कि बारिश का सिलसिला दो महीने से जारी है। खेतों में भरा पानी सूखने से पहले ही दोबारा बारिश हो जाती है। इससे हजारों हेक्टेयर गन्ने और धान की फसल पहले ही बर्बाद हो चुकी है। खादर क्षेत्र के तारापुर, भीकुंड, किशनपुर, हादीपुर गावड़ी, सिरजोपुर, दूधली, बस्तौरा नारंग, जलालपुर और मकबूलपुर सहित कई गांवों के जंगल में पानी भरा है। किसानों को डर है कि मौसम साफ न हुआ तो गन्ने की आपूर्ति प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed