{"_id":"6418c68ed5982423af022504","slug":"padam-saini-became-head-of-new-vegetable-market-meerut-news-c-14-1-mrt1005-161288-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नवीन सब्जी मंडी के प्रधान बने पदम सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नवीन सब्जी मंडी के प्रधान बने पदम सैनी
विज्ञापन
मेरठ। नवीन सब्जी मंडी के प्रधान पद के लिए सोमवार को चुनाव किया गया। मंडी के 260 मतदाताओं में से 250 ने मत का प्रयोग किया। शाम चार बजे मतपत्रों की गिनती के बाद पदम सिंह सैनी को प्रधान निर्वाचित घोषित किया गया। सभी सदस्यों ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। मंडी समिति सचिव कार्यालय से परिसर में जुलूस निकाला गया।
दिल्ली रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी के प्रधान पद के लिए पदम सिंह सैनी, भूषण शर्मा, रिंकूपाल और सुरेंद्र शर्मा मैदान में थे। मुख्य चुनाव अधिकारी सुनपत सिंह और सहायक चुनाव अधिकारी गुलशन सेठी, दीपक कुमार ने बताया कि दो दिन पहले नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। सोमवार को निर्धारित समय नौ बजे से ही बूथ पर मतदाताओं की लाइन लगनी शुरू हो गई। दो बजे तक मतदान हुआ। एक मतपत्र निरस्त हुआ।
पदम सिंह सैनी को 136, भूषण शर्मा को 80, रिंकू पाल को 24 और सुरेंद्र शर्मा को 9 मत मिले। इस अवसर पर संरक्षक ओमपाल प्रधान सैनी, ईश्वर चंद भारती, अशोक प्रधान, समईयुददीन, मेहराज, संदीप गुप्ता, राकेश, अनुज शर्मा, सोमदत्त सैनी, सतीश रोहताश, सरफराज अंसारी, सतीश आदि मुख्य रहे।