फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PAC jawan who left home for duty goes missing

Meerut News: नोएडा के लिए.... घर से ड्यूटी के लिए निकला पीएसी का जवान लापता

Wed, 08 Oct 2025 09:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
PAC jawan who left home for duty goes missing
दौराला (मेरठ)। कस्बे के वार्ड छह मोहल्ला रामपुरी निवासी पीएसी का जवान विपिन घर से नोएडा डयूटी पर जाने के दौरान लापता हो गया। बटालियन से कॉल आने पर परिजनों को जानकारी हुई। परिजनों ने जवान की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

विजय कुमार ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह घर में ही परचून की दुकान करता है। उसके चार बेटे और दो बेटियां हैं। चौथे नंबर का बेटा विपिन पीएसी में नौकरी करता है। उसकी नोएडा में तैनाती है। 2 अक्तूबर को वह छुट्टी लेकर घर आया था और 4 अक्तूबर को ड्यूटी के लिए घर से चला गया था। विजय कुमार ने बताया कि उनके पास बटालियन से कॉल आई तो विपिन के ड्यूटी पर नहीं आने की बात पता चली। उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए बुधवार को थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। बेटे के लापता होने की जानकारी मिलने पर मां शीला की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि जवान की तलाश में पुलिस जुट गई है। जल्द जवान को सकुशल बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed