फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   paara fir 41 ke paas, pahuchega 43 ke paar

पारा फिर 41 के पास, पहुंचेगा 43 के पार  

Wed, 13 Jun 2018 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Jun 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
paara fir 41 ke paas,  pahuchega 43 ke paar
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 उमस और लू ने एक बार फिर अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंचा दिया है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच सकता है। हालांकि 17 और 18 जून को तेज हवाओं के चलने के साथ बारिश होगी।
विज्ञापन

पिछले चार दिनों से शुरू हुआ भीषण गर्मी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गर्मी के तेवर तल्ख होते जा रहे है। मौसम में उतार चढ़ाव के बीच अभी राहत के आसार नहीं दिख रहे है। दिन में लू और उमस ने हाल बेहाल कर रखा है। दिन निकलते ही तापमान बढ़ना शुरू कर रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है कि तीन दिन में पारा 43 डिग्री के पार पहुंच सकता है। ऐसे में सावधानी बरतें। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 51 व न्यूनतम 39 प्रतिशत दर्ज की गई। 
विज्ञापन


तापमान सामान्य से ज्यादा
कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। मौसम शुष्क हो रहा है। जिस कारण से दिन में लू का असर कम नहीं हो रहा है। अभी गर्मी ऐसे ही रहेगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष के अनुसार मंगलवार को तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक था। आगामी तीन दिन में तापमान 43 तक पहुंचने के आसार हैं। अभी फिलहाल राहत के आसार नही दिख रहे है। 17-18 जून को फिर से मौसम बदल सकता है और बारिश के आसार बन रहे है। अभी उमस का असर ऐसे ही बना रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed