फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   paak chautafa ghira

पाक चौतरफा घिरा, साइकोलॉजिकल वार में भी चित

Sat, 01 Oct 2016 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sat, 01 Oct 2016 02:57 AM IST
विज्ञापन
paak chautafa ghira
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत और पाकिस्तान का माहौल सामान्य नहीं है। भारत ने आतंकवाद पर अटैक कर युद्ध जैसी तैयारी कर ली है। एलओसी पर 10 से 12 किमी के दायरे में गांवों को खाली कराकर पाकिस्तान को सीधा मैसेज भी दे दिया है कि अगर कुछ किया तो हम बहुत कुछ करने को तैयार हैं। सेना के पूर्व डीजी मिलिट्री इंटेलीजेंस का मानना है कि सर्जिकल स्ट्राइक बड़ी सोची-समझी रणनीति के तहत की गई है। साइकोलॉजिकल वार में भारत ने पाक को बहुत पीछे छोड़ दिया है। पाक को कहीं से भी समर्थन भी नहीं मिल रहा। इन हालात में वह चौतरफा घिरा नजर आ रहा है।
विज्ञापन

सेना के पूर्व डीजी मिलिट्री इंटेलीजेंस लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर) आरएन सिंह का कहना है पाकिस्तान सहम गया है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद उसके नेता और सेना के बयान हालत बयां कर रहे हैं। पाक पीएम नवाज शरीफ कह रहे हैं कि अगर इंडिया कुछ करेगा तो वह जवाब देने के लिए तैयार हैं। भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक कर पहले ही अपना रुख साफ कर दिया कि हम अब आगे कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। वहीं पाक सेना सर्जिकल स्ट्राइक मानने को तैयार नहीं है। चीन भी चुप है। श्रीलंका ने सार्क से हाथ खींच लिए। सऊदी अरब पक्ष में नहीं है। दुनिया में पाक को कहीं से भी समर्थन नहीं मिल रहा। दोनों देशों की चल रही लॉबिंग में भारत हर तरह से भारी पड़ रहा है। साइकोलॉजिकल वार में भी पाक से कहीं आगे है। भारत बिना लड़े लड़ाई जीतता नजर आ रहा है। अंतरराष्ट्रीय दबाव पाकिस्तान पर ही है। भारत ने अपना स्टैंड पहले से क्लियर कर रखा है।
विज्ञापन


फिलहाल, जंग के आसार नहीं
उनका कहना है भारत पाक को दुनिया से अलग-थलग करने में कामयाब हो रहा है। फौज की तैयारी ने स्पष्ट मैसेज दे दिया है कि वह पूरी तरह तैयार है। ऐसे में पाक चारों ओर से जकड़ गया है। बिना लड़ाई लड़े पहली बार पाक पर इतना प्रेशर पड़ा है। फिलहाल, जंग के आसार नहीं हैं। भारत ने तैयारी करके यह जरूर साफ कर दिया है कि वह गीदड़ भभकी में आने वाला नहीं है। अगर कोई हमला होता है तो उसका जोरदार जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो 20 किलोमीटर तक घुस कर देंगे जवाब  
 भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा कि यदि पीओके में पाकिस्तान ने फिर दुस्साहस किया तो इस बार 20 किलोमीटर तक घुस कर जवाब दिया जाएगा। उन्होंने बढ़ते अपराध पर प्रदेश सरकार की बर्खास्तगी की मांग की।
शुक्रवार की देर शाम भाजपा विधायक एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने बड़ौत पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार वोटों के लिए आपसी बंटवारे का काम कर रही है। मगर, भाजपा हर हाल में बंटवारा नहीं होेने देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश मेें आज अपराध चरम पर है, जबकि अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल में कौन कितना लूट मचाए, इसकी होड़ लगी है। प्रदेश में भाजपा सरकार आई तो इनकी जांच कराकर जेल में डाला जाएगा।

लगातार माहौल बिगड़ रहा है, ऐसे में तत्काल प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर दिया जाएं या अखिलेश यादव को इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव मेें किसी भी सरकार से गठबंधन नहीं करेगी और पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी। रालोद बिहार की तर्ज पर गठबंधन की तैयार कर रहा है? के सवाल पर कहा कि इससे भाजपा पर कोई फर्क नहीं पडे़गा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय खोखर, रविंद्र राठी, रामकुमार पंवार, चंद्रवीर तोमर, सचिन वत्स शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed