फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   oxygen not available in Anand Hospital

आनन्द में ऑक्सीजन हुई खत्म...मचा हड़कंप

Sun, 09 May 2021 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
oxygen not available in Anand Hospital
आनंद में ऑक्सीजन खत्म, मरीजों की सांसें फूलीं
विज्ञापन

मेरठ। गढ़ रोड स्थित आनंद अस्पताल में शनिवार शाम पौने पांच बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां ऑक्सीजन खत्म हो गई। इसके चलते अस्पताल में भर्ती 100 से ज्यादा मरीजों की सांसे फूलने लगीं। कुछ परिजन खुद इंतजाम करने में जुट गए। हालांकि अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग ने समय रहते स्थिति को संभाल लिया। मेडिकल और संतोष अस्पताल से ऑक्सीजन मंगवाकर व्यवस्था कर ली गई, तब मरीजों और तीमारदारों को राहत मिली।
ऑक्सीजन खत्म होने की स्थिति में एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज से 10, संतोष अस्पताल से चार, एंबुलेंस वाहनों से दो ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था की गई। इस दौरान करीब 45 मिनट तक हड़कंप मचा रहा। आनंद अस्पताल के मैनेजर मुनीष पंडित ने बताया कि अस्पताल की तरफ से 125 सिलिंडर भरवाने के लिए दिए गए थे, लेकिन 10 ही सिलिंडर आ पाए। इस वजह से दिक्कत हुई। मगर समय रहते व्यवस्था कर दी गई।
विज्ञापन

इससे पहले भी ऑक्सीजन की कमी को लेकर न्यूटिमा, केएमसी, लोकप्रिय, मेडिकल कॉलेज और संतोष सहित अन्य अस्पतालों में हाहाकार मच चुका है। मरीज एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल शिफ्ट भी कराए गए हैं। प्रशासन ऑक्सीजन की व्यवस्था को दुरुस्त करने के तमाम दावे कर रहा है, मगर अब तक हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed