फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   owner killing : An angry brother from sister's love story created a dangerous conspiracy, Murder

ऑनर किलिंग : बहन की प्रेम कहानी से नाराज भाई ने रची खतरनाक साजिश

Tue, 18 Apr 2017 09:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 18 Apr 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
owner killing : An angry brother from sister's love story created a dangerous conspiracy, Murder
अरुण का फाइल फोटो

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में ऑनर किलिंग के एक सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर बहन और उसके प्रेमी की हत्या कर दोनों के शवों को गंगनहर में फेंक दिया। दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि गंगनहर में शवों की तलाश जारी है। 

विज्ञापन


मंसूरपुर रेलवे लाइन पार बस्ती निवासी सतीश वाल्मीकि का पुत्र अरुण (18) 10 अप्रैल से लापता था। बस्ती के कुछ लोगों ने अरुण को ले जाते हुए कृष्ण और काजू को देखा था। लापता अरुण के परिजनों ने कृष्ण और काजू पर शक जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर सुभाष सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात कृष्ण और काजू से पूछताछ की गई।

विज्ञापन

आंचल से अरुण का प्रेम-प्रसंग चल रहा था

owner killing : An angry brother from sister's love story created a dangerous conspiracy, Murder
आरोपी गिरफ्तार

इंस्पेक्टर के मुताबिक कृष्ण ने बताया कि उसकी बहन आंचल से अरुण का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी वजह से परिवार ने उसकी बहन को गांव खानपुर में अपने मामा के यहां भेज दिया था। इसके बावजूद अरुण आंचल से मिलता रहा। इसी बात से नाराज होकर 10 अप्रैल को कृष्ण ने अपनी बहन आंचल से अरुण को फोन करवाकर गांव खानपुर में मिलने के लिए बुलवाया। फोन आने पर अरुण अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए घर से चला था। मंसूरपुर में ही रास्ते में युवती के भाई कृष्ण और उसके दोस्त काजू ने अरुण को किसी बहाने से बाइक पर बैठा लिया। कृष्ण ने बताया कि अरुण को लेकर वह खतौली के रेलवे के लोहे के पुल के पास पहुंचे। कृष्ण और दोस्त काजू ने गला दबाकर अरुण की हत्या कर दी और शव को गंगनहर में फेंक दिया। दो दिन बाद 12 अप्रैल को कृष्ण अपनी बहन आंचल को घर लाने के बहाने जौली गंगनहर पर पहुंचा। रात के समय कृष्ण ने दोस्त काजू के साथ मिलकर बहन आंचल की भी गला दबाकर हत्या कर दी। शव को गंगनहर में फेंक दिया। मृतक अरुण के पिता सतीश वाल्मीकि की ओर से फिलहाल इन आरोपियों के धारा 364 में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी काजू के पिता समेत तीन रिश्तेदारों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed