फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Own sister got shot by friend in dispute

Meerut News: विवाद में दोस्त पर चलाई गोली खुद की बहन को लगी

Tue, 29 Oct 2024 03:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Own sister got shot by friend in dispute
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पिस्टल कब्जे में ली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार में मंसा देवी मंदिर के पुजारी के बेटे अजय गिरी का अपने दोस्त से विवाद हो गया। इसके चलते उसने दोस्त पर गोली चलाई। दोस्त तो बच गया लेकिन गोली उसकी खुद की बहन अलका के कंधे में जा लगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पिस्टल बरामद कर ली।
मंसा देवी मंदिर के पुजारी रमेश गिरी के बेटे अजय गिरी का अपने दोस्त मनवीर से विवाद हो गया। विवाद की वजह पड़ोस में रहने वाले वाल्मीकि परिवार के घर जाने से मनवीर काे रोकना बताया जा रहा है। अजय गिरी और मनवीर में काफी दिनों से मनमुटाव चल रहा था। रविवार रात में अजय ने मनवीर को फोन करके बुला लिया। दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। मनवीर अजय से बचने के लिए भागने लगा।
विज्ञापन

तभी पीछे से अजय ने उस पर अवैध पिस्टल से गोली चला दी और गोली अलका के कंधे जा लगी। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बताया गया कि अलका गाजियाबाद में रहती है। वह अपने पति के साथ मायके आई हुई थी। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि मनवीर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर पिस्टल बरामद की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed