फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   own goverment bjp leaders protest against police

अपनी ही सरकार में भाजपाइयों ने पुलिस अफसरों को घेरा  

Sun, 21 May 2017 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 21 May 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
own goverment bjp leaders protest against police
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

‘रघुपति राघव राजा राम पुलिस को सन्मति दे भगवान’ ये कटाक्ष भरे शब्द शनिवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने एसएसपी ऑफिस पर पुलिस अफसरों से कहे तो अफसर खामोश हो गए। प्रदेश में अपनी ही सरकार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर पहुंचे भाजपाइयों ने न केवल जमकर हंगामा काटा, बल्कि वाजपेयी ने यहां तक आरोप लगा डाला कि पुलिस अफसर भाजपा सरकार को फेल करने में जुटे हैं।

विज्ञापन


भाजपाई जब पहुंचे तो पता चला कि एसएसपी छुट्टी पर हैं और कार्यवाहक एसएसपी व एसपी क्राइम वीडियो कांफ्रेंसिंग में गए हैं। वहां समस्या सुन रहे एसपी ट्रैफिक और सीओ ट्रैफिक से वाजपेयी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के शपथ लेने के बीस दिन तक तो पुलिसिंग हुई। लेकिन उसके बाद पुलिस की धमक खत्म हो गई है। पशु कटान फिर शुरू हो गया, सड़कों पर अतिक्रमण होने लगा। पशु कटान के लिए पांच हजार रुपये प्रति सेंटर से पुलिस अवैध वसूली कर रही है। पुलिस और अफसर सड़कों से गायब हैं तो लूट, चोरी, डकैती, छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ रही हैं। सुबह अखबार में अपराध की घटनाएं पढ़ने में भी शर्म आती है। पुलिस की सक्रियता खत्म हो गई। शहर में अराजकता का माहौल है। इस दौरान नरेंद्र उपाध्याय, संदीप रेवड़ी, विवेक वाजपेयी, गिरीश मोहन गुप्ता, वेदप्रकाश पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


क्या कोई बवाली पकड़ा ?
वाजपेयी ने कहा कि शुक्रवार को दुखद घटना में युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। लेकिन उसके बाद बवाल हुआ। पुलिस के डंडे छीनकर सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने बस चालक और परिचालक को पकड़कर वाहवाही लूटी। लेकिन क्या कोई बवाली भी गिरफ्तार हुआ। अराजकता करने वाले तो जांच के बाद गिरफ्तार होंगे। इस खाकी ने आज तक कोई बवाली नहीं पकड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों से मांगी क्राइम रिपोर्ट
उन्होंने कहा कि मैं तो हाथ जोड़कर आया हूं, क्राइम रिपोर्ट मुझे दें। मैं खुद मुख्यमंत्री को यहां की रिपोर्ट दूंगा। पुलिस वर्दी की तो शर्म करे। आम जनता पुलिस से त्रस्त है। करीब आधा घंटे बाद कार्यवाहक एसएसपी और एसपी क्राइम पहुंचे तो वाजपेयी ने उनसे पूछा कि बताएं कि शुक्रवार को अफसर किस सड़क पर उतरे? बस फोटो खिंचवाए और नौकरी पक्की कर ली। जिले की कानून व्यवस्था नहीं सुधरी तो अफसर बिस्तर बांधकर तैयार रहें।

लगातार कर रहे गश्त
कार्यवाहक एसएसपी अजय सहदेव ने कहा कि पुलिस लगातार गश्त कर रही है, फ्लैग मार्च भी निकाला जा रहा है। लूट और चोरी की घटनाओं के खुलासे किए जा रहे हैं। बाकी घटनाओं का पुलिस जल्द खुलासा करेगी। 


रोकने पर भड़के भाजपाई 
भाजपाइयों को पुलिस ऑफिस में जाने से एक सिपाही ने रोका तो वाजपेयी भड़क गए। उन्होंने कार्यवाहक एसएसपी से कहा कि एसएसपी की खाली कुर्सी की इतनी सुरक्षा है कि अंदर जाने के लिए भी पूछना पड़ेगा। उन्होंने मीडिया कर्मियों को अंदर जाने से रोकने पर भी नाराजगी जतायी। कहा कि एसएसपी को इस बारे में बता देना। पुलिस ऑफिस के बाहर भाजपाइयों के वाहनों के फोटो चालान पर भी भड़कते हुए कहा कि बदमाश पकड़े नहीं जा रहे, लोगों को परेशान किया जा रहा है।
यह दिया पुलिस ने क्राइम रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed