{"_id":"5d409b788ebc3e6cfc5d8476","slug":"overnight-open-house-rising-devotees-meerut-news-mrt435877625","type":"story","status":"publish","title_hn":"रातभर खुला मंदिर, उमड़ते रहे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रातभर खुला मंदिर, उमड़ते रहे भक्त
विज्ञापन
औघड़नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने आए श्रद्धालु
- फोटो : ??????? ????? ??? ???????? ???? ?? ?????????
रातभर खुला मंदिर, उमड़ते रहे भक्त
परिवार के साथ जलाभिषेक करने पहुंचे एडीजी, हेलीकॉप्टर से बरसाए गए फूल
मेरठ।
शिवरात्रि पर (चतुर्दशी) जलाभिषेक के लिए बाबा औघड़नाथ मंदिर मंगलवार को पूरी रात खुला रहा। आधी रात के बाद भी भगवान का दर्शन और पूजा अर्चना के भक्त पहुंचते रहे। चतुर्दशी बुधवार सुबह 11:57 बजे तक रहेगी। ऐसे में शिवभक्त आज भी जलाभिषेक करने पहुंचेंगे।
शाम करीब चार बजे बाबा औघड़नाथ मंदिर पर कांवड़ियों का सैलाब था। उसी समय हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों के ऊपर एडीजी प्रशांत कुमार ने फूल बरसाए। बम-बम भोले के उद्घोष के साथ कांवड़ियों ने हाथ हिलाकर एडीजी का अभिनंदन किया। मंदिर के ऊपर से पांच बार हेलीकॉप्टर गुजरा। हेलीकॉप्टर में एडीजी के साथ कमिश्नर अनीता मेश्राम भी रहीं। बाद में एडीजी पूरे परिवार के साथ मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। उन्होंने देश और शहर में शांति के लिए प्रार्थना की। उनके अलावा कमिश्नर अनीता मेश्राम, एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी, एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह भी परिवार के साथ मंदिर पूजा करने पहुंचे। मुख्य द्वार से मिला दंडवत करने वालों को प्रवेश
शिवरात्रि पर हरिद्वार से आए कई कांवड़िये दंडवत मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचे। मंदिर कमेटी और पुलिस ने इनको मंदिर के मुख्य द्वार से प्रवेश दिया। इस बार दंडवत कांवड़ियों की संख्या अधिक देखने को मिली।