फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Overloaded truck carrying sugarcane overturned, major accident averted

Meerut News: गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

Wed, 11 Feb 2026 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Overloaded truck carrying sugarcane overturned, major accident averted
शिव गिरी महाराज जिन्होंने एस डी एम से ओवर लोड गन्नों के ट्रकों पर कार्रवाई की मांग की। (मवाना) - फोटो : अमर उजाला
मवाना। मखदूमपुर मार्ग पर नहर पुल पर मंगलवार दोपहर तीन बजे गन्ने से लदा एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक कार और एक रेहड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। एक बाइक सवार बहसूमा निवासी सोनू मामूली रूप से घायल हुआ। जिस स्थान पर ट्रक पलटा वहां महाशिवरात्रि पर लगने वाले शिविर की तैयारियां चल रही थीं। गनीमत रही कि वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। इससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

अलीपुर मोरना स्थित गन्ना क्रय केंद्र से मवाना शुगर मिल के लिए गन्ना लेकर जा रहा ओवरलोड ट्रक नवजीवन किसान डिग्री कॉलेज के पास पुल पर मुड़ते समय पलट गया। ट्रक की चपेट में आकर सड़क किनारे खड़ी एक कार और चाट की रेहड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। रेहड़ी चालक बबलू सैनी बाल-बाल बच गए। ट्रक मालिक के वहां पहुंचने और नुकसान की भरपाई के आश्वासन पर मामला सुलझ गया। किसी भी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि ओवरलोड वाहन कई बार हादसों को न्योता दे चुके हैं। पुलिस-प्रशासन द्वारा इन पर अंकुश लगाने में ढिलाई बरती जा रही है। महाशिवरात्रि पर शिविर लगाने वाले शिव गिरी महाराज ने एसडीएम से फोन पर ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि ओवरलोड गन्ने से लदे ट्रकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

शिव गिरी महाराज जिन्होंने एस डी एम से ओवर लोड गन्नों के ट्रकों पर कार्रवाई की मांग की। (मवाना)

शिव गिरी महाराज जिन्होंने एस डी एम से ओवर लोड गन्नों के ट्रकों पर कार्रवाई की मांग की। (मवाना)- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed