फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   overload truck s sugercane in electric wire

ओवरलोड ट्रक के गन्ने तारों में उलझे

Mon, 23 Dec 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
overload truck s sugercane in electric wire
मवाना। गन्ने से लदे ओवरलोड वाहन दुर्घटना का सबब बन रहे हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

मिल का पेराई सत्र शुरू होते ही सड़कों पर गन्ने से लदे ओवरलोड वाहनों की भरमार हो जाती है। ये हादसों को न्यौता देते रहते हैं। गन्ने से लदे ओवर ट्रक हमेशा दुर्घटना का सबब बने रहते हैं। इनके पलटने की संभावना बहुत अधिक रहती है। वहीं, बिजली के तार सड़क क्रास कर रहे हैं। ओवरलोड ट्रकों से उनके टूटकर गिरने तथा दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। आज सुबह में मिल रोड पर गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रक के गन्ने साइड में बिजली के तारों में उलझ गए। जिससे चिंगारी निकलनी शुरू हो गई। किसी प्रकार चालक ने तारों से हटाया। जिससे हादसा होने से बाल-बाल बच गया। ओवरलोड वाहनों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने से ओवरलोड वाहन बेखौफ दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed