फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Outstanding performance by athletes from Madhi at the divisional athletics meet

Meerut News: मंडलीय एथलेटिक्स में मढ़ी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Fri, 23 Oct 2026 06:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Outstanding performance by athletes from Madhi at the divisional athletics meet
रोहटा। छह स्वर्ण समेत 10 पदक जीतकर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया। संस्थान
- छह स्वर्ण समेत 10 पदक जीतकर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। गाजियाबाद के नेहरू युवा केंद्र में श्री सनातन धर्म इंटर कॉलेज, गाजियाबाद के तत्वावधान में आयोजित 70वीं मंडलीय विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में किसान इंटर कॉलेज, मढ़ी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य सहित कुल 10 पदक जीतकर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया।

अंडर-19 बालक वर्ग में कपिल सिंह ने 200 मीटर, 400 मीटर और 400 मीटर हर्डल दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सुहेब रंगरेज ने ट्रिपल जंप और शिवम प्रजापति ने वॉक रेस में स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-17 बालक वर्ग में कृष्णा शर्मा ने ट्रिपल जंप में स्वर्ण और लॉन्ग जंप में रजत पदक जीता। अनमोल कश्यप ने 400 मीटर हर्डल में रजत और 100 मीटर हर्डल में कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

अंडर-14 बालिका वर्ग में प्रियांशी ने 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य राजीव कुमार, सौदान शास्त्री, राम नरेश बघेल सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ ने खुशी जताई। उन्होंने खेल शिक्षक धर्मेंद्र कुमार और सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed