फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Outpost in-charge honored for revealing murder of protected animal

Meerut News: संरक्षित पशु की हत्या के खुलासे पर चौकी प्रभारी सम्मानित

Wed, 07 Jan 2026 09:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
Outpost in-charge honored for revealing murder of protected animal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के खिवाई कस्बे की सीमा पर हिंडन नदी के किनारे एक सप्ताह पहले संरक्षित पशु की हत्या की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया था। पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार हुए थे। घटना का खुलासा करने पर गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पुलिस चौकी के इंचार्ज समेत पुलिस टीम को गाेमाता की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।

बीते 28 दिसंबर को हिंडन नदी के किनारे संरक्षित पशु के अवशेष मिले थे। हिंदू संगठन के लोगों के साथ गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने घटना का शीघ्र खुलासा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। घटना के दो दिन बाद ही पुलिस मुठभेड़ में खिवाई निवासी एहसान व सबदर पैर में गोली लगने से घायल हो गए थे। वहीं उनका साथी नन्हे उर्फ नियाज मोहम्मद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बुधवार को पुलिस चौकी पर पहुंचे गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने चौकी प्रभारी गौरव तिवारी समेत पुलिस टीम को गोमाता की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर विजयपाल कश्यप, सचिन, कुलदीप, जितेंद्र, रोहित, विक्रम, हर्ष तथा शनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed