{"_id":"6a6e2dbe702780f48b074726","slug":"out-of-control-tempo-overturns-four-injured-two-in-critical-condition-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105243-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अनियंत्रित टेंपो पलटा, चार घायल, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अनियंत्रित टेंपो पलटा, चार घायल, दो की हालत गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे से मवाना की ओर जा रहा एक टेंपो शनिवार शाम पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार चार लोग घायल हो गए। राहगीरों व स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकाला। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
टेंपो चालक पिंटू हस्तिनापुर से सवारियां लेकर मवाना की ओर जा रहा था। पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही थाना हस्तिनापुर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। दो घायलों को उनके परिजन पुलिस के पहुंचने से पहले ही निजी वाहन से इलाज के लिए ले गए।
घायलों की पहचान चेतराम पुत्र रविंद्र और सोनू पुत्र नौबत सिंह के रूप में हुई है। सभी घायल परतापुर-रिठानी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, जो हस्तिनापुर में रिश्तेदारी में आए थे। वह यहां से लौट रहे थे। पुलिस अन्य दो घायलों की पहचान और उनके उपचार संबंधी जानकारी जुटाने में लगी है।
विज्ञापन
पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर टेंपो को कब्जे में ले लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने से दुर्घटना होना माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि यदि जांच में चालक द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाने या अन्य लापरवाही की पुष्टि होती है तो संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सामान्य कराया।