फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Out-of-control bike crashes into shed; meat factory worker dies.

Meerut News: अनियंत्रित बाइक शेड से टकराई, मीट फैक्टरी कर्मचारी की मौत

Thu, 18 Jun 2026 10:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Out-of-control bike crashes into shed; meat factory worker dies.
खरखौदा में सड़क हादसे में मृतक सलीम अली का फाइल फोटो (परिजन)
- मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव नालपुर के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव नालपुर के सामने प्रदूषण जांच केंद्र के शेड से मीट फैक्टरी के कर्मचारी की बाइक टकरा गई। हादसे में घायल कर्मचारी को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार थाना भावनपुर क्षेत्र के गोकलपुरी दत्तावली निवासी सलीम अली (40) पुत्र इमाम अली गाजियाबाद के डासना स्थित एक मीट फैक्टरी में कार्यरत था। बृहस्पतिवार को वह ड्यूटी से बाइक पर घर लौट रहा था। वह मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव नालपुर के सामने एचपी पेट्रोल पंप के निकट पहुंचा तो अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और प्रदूषण जांच केंद्र के शेड से जा टकराई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि सलीम गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तत्काल एनसीआर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद परिजनों ने दुर्घटना को लेकर सवाल उठाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें पूरी घटना कैद मिली। फुटेज में बाइक के अनियंत्रित होकर शेड से टकराने की पुष्टि होने पर परिजन शांत हुए।


परिजनों ने बताया कि सलीम परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसकी पत्नी कई वर्षों से गंभीर बीमारी से पीड़ित है और उसका उपचार चल रहा है। करीब 15 वर्ष के वैवाहिक जीवन में संतान नहीं होने के कारण दंपती ने एक बच्चे को गोद लिया था। सलीम की मौत से परिवार पर आर्थिक और मानसिक संकट गहरा गया है। सीओ किठोर रामप्रकाश का कहना है कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed