फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Out of 176 complaints, only 23 could be resolved.

Meerut News: 176 शिकायतों में से 23 का ही हो सका निस्तारण

Sun, 20 Oct 2024 05:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Out of 176 complaints, only 23 could be resolved.
मवाना। संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे ने जिलाधिकारी व तहसील अधिकारियों के साथ लोगों की समस्याओं को सुना। कुल 176 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से मौके पर 23 का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे, जिलाधिकारी दीपक मीणा, एस एस पी विपिन ताडा, सीएमओ अशोक कुमार, अपर आयुक्त अमित कुमार आदि अधिकारियों के साथ लोगों की समस्याओं को सुना। जिसमें अमरीश कुमार सिंहपुर ने खेत में जबरन नाली बनाने, तेजवीर रानी नंगला ने मिट्टी खनन की जांच कराने, सुगम चंद त्यागी गणेशपुर ने नाले की सफाई तथा निर्माण कार्यों की जांच कराने, कमल सिंह गडीना ने खेत का रकबा पूरा कराने, रणवीर सिंह नंगली खादर ने भूमाफिया से भूमि कब्जा मुक्त कराने, कांति प्रसाद नित्यानंदपुर ने क्षतिग्रस्त नाले पर पुल का निर्माण कराने, मीना सैफपुर कर्मचंदपुर ने चकरोड कब्जा मुक्त कराने, देवेंद्र तोफापुर ने टयूबवेल का कनेक्शन ठीक कराने, ब्रजपाल सिंह निलोहा ने कृषि भूमि के हिस्से को खतौनी में ठीक कराने की शिकायतें प्राप्त हुईं। इसमें राजस्व की 84, पुलिस की 12, विकास की नौ, समाज कल्याण विभाग की दो तथा अन्य विभागों की 64 शिकायतें प्राप्त हुईं। मंडलायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का समय से प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


संपूर्ण समाधान दिवस में 96 शिकायतों में से 16 का निस्तारण
सरधना। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता एडीएम वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी ने की। एडीएम वित्त, एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित व सीओ संजय कुमार जायसवाल ने जनसमस्याएं सुनीं। 96 शिकायतों में से 16 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। एडीएम ने कहा कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में है। सभी अधिकारी समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। प्राप्त शिकायतों में चकरोड़ व भूमि से अवैध कब्जा हटाने, भूमि की पैमाइश, बैंक किस्त जमा करने के बाद भी नोटिस देने संबंधी सहित पुलिस विभाग से जुड़े प्रकरणों पर कुल 96 शिकायत दर्ज की गई। इस मौके पर तहसीलदार अनुराग सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed