सरधना। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा समेकित शिक्षा के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया।
शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी और खंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन लाल ने किया। कैंप जिला समन्वयक समेकित शिक्षा राजेश कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। डॉक्टर्स की विशेषज्ञ टीम ने दिव्यांग बच्चों की गहन जांच की। टीम में एसीएमओ डॉ. अतुल कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुभाष, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. आलोक नायक, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार शर्मा, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. विभा नागर, फिजियोथेरेपिस्ट बेसिक शिक्षा विभाग डॉ. रत्नेश वर्मा रहे। कैंप में कुल 48 दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। इनमें से 16 बच्चों के यूडीआईडी कार्ड बनाए गए, 18 बच्चों को आगे के इलाज के लिए रेफर किया गया। 14 बच्चों के केस रिजेक्ट किए गए। कैंप को सफल बनाने में विशेष शिक्षिकाओं रुचि कर्णवाल, मीना शर्मा, प्रीति तोमर एवं बीआरसी स्टाफ का योगदान रहा।