फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Organizing cleanliness awareness programs

Meerut News: स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

Wed, 29 Oct 2025 09:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 29 Oct 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
Organizing cleanliness awareness programs
मोदीपुरम। केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान क्षेत्रीय केंद्र पर केंद्र अध्यक्ष डॉ. आरके सिंह की अध्यक्षता में स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम, स्वच्छता ही सेवा का स्वच्छोत्सव कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भारतीय फसल प्रणाली अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. सुनील कुमार रहे। डॉ.आरके सिंह ने केंद्र पर चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। डॉ. सुनील कुमार ने किसानों व छात्रों से जीवन के हर क्षेत्र में आतंरिक व बाह्य स्वच्छता को अपनाने का आह्वान किया। डॉ. मेही लाल ने स्वच्छता की शपथ दिलाई और दैनिक जीवन में स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी। डॉ. विजय किशोर गुप्ता ने सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी पर शपथ दिलाई। इस दौरान उन्नत आलू उत्पादन तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया। किसानों को वर्मी-कम्पोस्ट बनाने के लिए वर्मी-बेड तथा केंचुओं का वितरण किया गया। इस दौरान डॉ. सतीश कुमार लूथरा, डॉ. संजय रावल, डॉ. बबीता चौधरी, डॉ. बंदना, डॉ. पूजा, डॉ. अशोक चौहान, डॉ. विनीत शर्मा, डॉ. विश्वनाथ, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed