परीक्षितगढ़। अखिल विद्या समिति के तत्वाधान में नगर में डाॅ. गजे सिंह के आवास पर करवा चौथ की सामूहिक कथा का आयोजन किया गया। कथा वाचक योगेश वंदनी ने कथा सुनाते हुए कहा कि इस वतृ में भगवान गणेश की पूजा की जाती है। गणेश जी खुश होकर दीर्घायु का वरदान देते हैं। मोहल्ला होलीवाला में राकेश बंसल के आवास पर भी करवा चौथ पूजन किया गया। कथा वाचक नेहा बंसल ने बताया कि भगवान गणेश सहित शिव परिवार की पूजा की जाती है। इस दौरान रेनू बंसल, प्रिया बंसल, कशिश बंसल, बबली, मोहिनी वर्मा, चेतना शर्मा, पारूल वर्मा, नेहा त्यागी, सोनम त्यागी, भावना रूहेला, रिंकू सिंह, सोनम त्यागी, बुलबुल वर्मा, बेबी आदि उपस्थित रही।