{"_id":"68cd4b5cb4b0344bd80748f2","slug":"organized-expert-lectures-meerut-news-c-76-1-smrt1039-106336-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बाल मनोविज्ञान व कक्षा प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बाल मनोविज्ञान व कक्षा प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित
Fri, 19 Sep 2025 09:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 19 Sep 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
मोदीपुरम - आरएन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यशाला में प्रतिभाग करते शिक्षक।
फोटो
मोदीपुरम। पल्लवपुरम स्थित आरएन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में बाल मनोविज्ञान व कक्षा प्रबंधन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मानसी शुक्ला ने शिक्षकों को बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को रोचक, प्रभावी बनाने के विभिन्न उपायों की जानकारी दी, साथ ही कक्षा प्रबंधन के नवीन और उपयोगी तरीकों पर विस्तार से चर्चा की। चेयरमैन राजेश मित्तल ने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण और जीवन मूल्यों को सुदृढ़ करने का माध्यम भी है। प्रधानाचार्या ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशाला शिक्षकों के लिए अत्यंत लाभकारी होती हैं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होती हैं। संवाद