{"_id":"692b1f9b24db243d580ff2e0","slug":"organized-a-song-competition-to-celebrate-christmas-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1041156-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: क्रिसमस की तैयारियाें को लेकर गीत प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: क्रिसमस की तैयारियाें को लेकर गीत प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन
मेरठ। शनिवार शाम छावनी स्थित सेंट पॉल मैथोडिस्ट चर्च में क्रिसमस गीतों की प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शशि कपूर मसीह रहे। प्रतियोगिता में जज शालिनी कौशिक और इवान पीटर रहे। प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अखिल कौशिक ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। चर्च के पादरी चमन कंफर्ट ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। सेंट्रल मथोडिस्ट चर्च की क्वायर ने आओ मसीहा आओगे गीत पर प्रस्तुति दी। चर्च की क्वायर ने बाट यीशू मसीह की गीत प्रस्तुत किया। ग्रुप गीतों में प्रथम हावर्ड प्लेस्टेड गर्ल्स इंटर कॉलेज, दूसरे स्थान पर सिटी मैथोडिस्ट चर्च और तीसरे स्थान पर सीएमसी सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च रही।
प्रतियोगिता में आयोजित समूह गीत में प्रथम स्थान पर सेंट थॉमस चर्च से फ्लोरेंस टीम रही। दूसरे स्थान पर सिटी चर्च से रेंचल टीम रहीं। कार्यक्रम में ज्योति मसीह, इशिका, मुस्कान, एडविन मसीह, सुनील, डेजी आदि रहे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में आयोजित समूह गीत में प्रथम स्थान पर सेंट थॉमस चर्च से फ्लोरेंस टीम रही। दूसरे स्थान पर सिटी चर्च से रेंचल टीम रहीं। कार्यक्रम में ज्योति मसीह, इशिका, मुस्कान, एडविन मसीह, सुनील, डेजी आदि रहे।
विज्ञापन