फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Organization, values, and discipline are the strength of society: Rohit

संगठन, संस्कार, अनुशासन ही समाज की शक्ति : रोहित

Sun, 13 Sep 2026 07:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Organization, values, and discipline are the strength of society: Rohit
गांव नगलामल में मिशन हिंदू एकता के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी वह ग्रामीण
नंगलामल में मिशन हिंदू एकता के अंतर्गत युवा जागरण कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव नंगलामल में मिशन हिंदू एकता के अंतर्गत भव्य सामाजिक एवं युवा जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भाजपा सिसौली मंडल मंत्री सुमित राणा के आवास पर संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में नंगलामल सहित बहारा समाज के सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की बड़ी उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान किया। कार्यक्रम में नवयुवा शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष ठाकुर रोहित तोमर ने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति केवल संख्या में नहीं, बल्कि संगठन, संस्कार, अनुशासन, परस्पर सम्मान और एकजुटता में निहित है।
विज्ञापन

पारस तोमर ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए सामाजिक एकता, युवा शक्ति और संगठनात्मक जागरूकता को समय की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम के दौरान वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज तथा महाराजा अनंगपाल तोमर के पराक्रमका स्मरण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में नवयुवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण त्यागी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत त्यागी, राष्ट्रीय महामंत्री योगेश गाबा, राष्ट्रीय मंत्री अंकित त्यागी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अरुण त्यागी, विनय कुमार, सुंदर तोमर, बॉबी शर्मा, नितिन शर्मा, पुनीत तोमर, नितिन तोमर,राकेश सिंह तोमर, एडवोकेट सुनील पुंडीर सहित अनेक सम्मानित व्यक्तियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed