{"_id":"67560ba8b265754d990a9b64","slug":"organization-of-cultural-and-sports-programs-meerut-news-c-76-1-smrt1039-104319-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सांस्कृतिक व खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सांस्कृतिक व खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन
मोदीपुरम। सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी संगठन के तत्वावधान में रविवार को सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया रहे। बच्चों व बड़ों ने नृत्य, गायन, नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज को एकजुट होने का संदेश दिया। खेलकूद प्रतियोगिता में छोटे बच्चों के लिए दौड़, वाल रेस, खो-खो, कबड़्डी आदि प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। बुजुर्गो ने भी दौड़ में हिस्सा लिया। साबित किया कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। अध्यक्ष सचिन अहलावत ने कहा कि खेलों में भाग लेने से शरीर स्वस्थ रहता है। चांदवीर सिंह, विनीत, मुकेश, मनीष, देवव्रत, राहुल देव, चौधरी बलराज सिंह, अशेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।