फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Order for investigation into bonded labour at oil mill

Meerut News: कोल्हू पर बंधुआ श्रम कराने की जांच के आदेश

Mon, 08 Dec 2025 06:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 06:14 PM IST
विज्ञापन
Order for investigation into bonded labour at oil mill
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। गन्ना कोल्हू पर श्रमिकों से जबरन काम कराने की शिकायत राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग तक पहुंच गई है। आयोग से प्राप्त पत्र के बाद श्रम विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के आदेश जारी किए हैं।
शिकायतकर्ता वाकिल निवासी मुजफ्फरनगर ने आयोग को भेजे पत्र में आरोप लगाया कि सलावा व अन्य गांव निवासी गन्ना कोल्हू क्रशर संचालक श्रमिकों को बंधक बनाकर उनसे जबरन श्रम करा रहे हैं। जिलाधिकारी के माध्यम से प्राप्त यह पत्र श्रम कार्यालय को भेजा गया। इसके बाद सहायक श्रमायुक्त एवं उप श्रमायुक्त मेरठ अवधेश कुमार वर्मा ने टास्क फोर्स के साथ मौके पर जाकर नियमानुसार जांच करने और विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। इस मामले में संयुक्त जांच के लिए राजस्व विभाग के एक अधिकारी को नामित किया जाए। वहीं, एसडीएम सरधना को भी मामले से अवगत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने कहा कि जांच में तथ्य सत्य पाए जाने पर कोल्हू संचालकों के खिलाफ बंधुआ मजदूरी से संबंधित सख्त धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed