{"_id":"66da1f400f5807ac7f0e0884","slug":"opposition-waqf-amendment-bill-by-keeping-opinion-before-jpc-darul-uloom-meerut-news-c-30-1-smrt1024-130822-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेपीसी के समक्ष राय रखकर करें वक्फ संशोधन बिल का विरोध : दारुल उलूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेपीसी के समक्ष राय रखकर करें वक्फ संशोधन बिल का विरोध : दारुल उलूम
Fri, 06 Sep 2024 02:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 06 Sep 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
देवबंद। वक्फ संपत्तियों को लेकर केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे संशोधन का लगातार विरोध हो रहा है। इस बीच इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम ने देश के मुसलमानों से बड़ी अपील की है। मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने देशभर के मुसलमानों से अपनी राय संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के समक्ष रखकर इसका विरोध करने की अपील की है।
बृहस्पतिवार को जारी अपील में मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने कहा कि वक्फ इस्लाम का एक अहम कार्य है। केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहा संशोधन बिल इसकी सूरत को पूरी तरह बदल देगा। इसलिए देश के मुसलमानों को चाहिए कि वह ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के द्वारा जारी प्रारुप के जरिये जेपीसी के समक्ष अपनी राय रखकर इस बिल का पुरजोर विरोध करें। क्योंकि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया संशोधन बिल वक्फ को बर्बाद कर देगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा में विरोध के बाद इस बिल को जेपीसी के हवाले कर दिया गया। जेपीसी ने सभी संस्थाओं और लोगों से इस पर राय मांगी है। बोर्ड की ओर से एक बार कोड भी जारी किया गया है। जिससे आसानी से जेपीसी को अपनी राय भेजी जा सकती है। मौलाना अबुल कासिम नोमानी ने कहा कि देश के मुसलमान अधिक से अधिक जेपीसी को अपनी राय भेजें और यह बताएं कि उनके लिए वर्तमान वक्फ कानून ही काफी है।