फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Opposition to the statement of Yeti Narasimhanand Maharaj, demonstration in Meerut, pelting on police

UP: यति नरसिंहानंद के बयान का विरोध, मेरठ के मुंडाली में लाठी-डंडे लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

Mon, 07 Oct 2024 03:37 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 07 Oct 2024 03:37 PM IST
सार

यति नरसिंहानंद के बयान के विरोध में मेरठ के मुंडाली में जुलूस निकाला गया। इस दाैरान बड़ी संख्या में युवा और बच्चे इस जुलूस में लाठी डंडे लेकर शामिल हुए। लाठी डंडे लहराते हुए युवकों ने जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शरारती तत्वों को खदेड़ा तो जुलुस में शामिल युवकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
 

विज्ञापन
Opposition to the statement of Yeti Narasimhanand Maharaj, demonstration in Meerut, pelting on police
युवकों ने निकाला जुलूस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यति नरसिंहानंद महाराज के बयान के विरोध में मेरठ के मुंडाली गांव में निकाले जा रहे जुलूस के दौरान लाठी-डंडे लहराते हुए धार्मिक नारेबाजी की गई। जुलूस में युवाओं के साथ बड़ी संख्या में बच्चे भी थे।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने जुलूस निकाल रहे लोगों को खदेड़ा। इस दौरान कुछ शरारती तत्वों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। पुलिस अब वीडियो से चिन्हित कर जुलूस निकालने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन

यति नरसिंहानंद महाराज के पैगम्बर मोहम्मद को लेकर दिए बयान को लेकर मुस्लिम समुदाय में आक्रोश है। देश में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। सोमवार को मुंडाली गांव में यति नरसिंहानंद के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में युवा और बच्चे जुलूस निकाल रहे थे।

कई युवाओं के हाथों में लाठी-डंडे थे और वह धार्मिक नारे भी लगा रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंक दिए। जिसके बाद पुलिस ने जुलूस में शामिल लोगों को लाठी फटकार कर खदेड़ा।

पुलिस अब बिना अनुमति के जुलूस निकालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है। पुलिस के अनुसार माहाैल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जुलूस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मुंडाली गांव में निकाले जा रहे जुलूस का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में बड़ी संख्या में बच्चे और युवा दिख रहे हैं। सभी धार्मिक नारे लगा रहे हैं कई युवाओं के हाथों में लाठी-डंडे भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed