{"_id":"6a6a33f657b83aaba202225c","slug":"opposition-to-the-construction-of-power-lines-in-brahmapuri-meerut-news-c-72-1-mct1004-157017-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ब्रह्मपुरी में विद्युत लाइन बनाने का विरोध, सात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ब्रह्मपुरी में विद्युत लाइन बनाने का विरोध, सात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी
विज्ञापन
ब्रह्मपुरी क्षेत्र में विद्युत लाइन बनाने का लोगों ने विरोध किया। स्रोत : विद्युत विभाग।
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी क्षेत्र का बिजली संकट विद्युत विभाग के लिए मुसीबत बन गया है। क्षेत्र के लोड को कम करने के लिए एक अतिरिक्त 11 केवी की लाइन का निर्माण किया जा रहा है। बुधवार को लोगों ने विरोध करते हुए लाइन बनाने का काम बंद करवा दिया। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता प्रथम अरविंद कुमार ने ब्रह्मपुरी थाने में सात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने के लिए तहरीर दी है।
सहायक अभियंता ने तहरीर में कहा है कि माधवपुरम-1 बिजलीघर के नॉर्थ-ईस्ट फीडर से ब्रह्मपुरी क्षेत्र में बिजली सप्लाई की जाती है। इस फीडर के लोड को कम करने के लिए एक अतिरिक्त 11 केवी नई लाइन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके लिए बुधवार को ठेकेदार ने खंभे लगाने के लिए गड्ढे करने शुरू किए, लेकिन कुछ स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। उन्होंने सात लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही निर्माण कार्य को कराने के लिए पुलिस सुरक्षा मांगी है।
अधिशासी अभियंता साउथ डीवी सिंह का कहना है कि जनहित में बिजली आपूर्ति सुचारू करने के लाइन का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें कई स्थानीय लोग बाधा डाल रहे हैं। उनके विरुद्ध थाने में तहरीर दी गई है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -