{"_id":"6952b73f64954d047705b76d","slug":"opposition-to-filing-fir-against-advocate-meerut-news-c-40-1-smrt1041-111189-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अधिवक्ता पर प्राथमिकी दर्ज करने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अधिवक्ता पर प्राथमिकी दर्ज करने का विरोध
विज्ञापन
अधिवक्ता के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी के विरोध में अधिवक्ता बैठक करते हुए। (मवाना)
न्यायिक कार्य से विरत रही बार व सिविल बार एसोसिएशन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। अधिवक्ता इरशाद सिद्दीकी की तहरीर पर पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने और विपक्षी से साबाज होकर पीड़ित व उसके परिजनों के ही खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने के मामले में बार एसोसिएशन ने विरोध जताया है। एसोसिएशन ने इसके विरोध में सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे और एसएसपी से मिलकर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही है।
सोमवार को हुई बार एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक में इरशाद सिद्दीकी एडवोकेट के मामले को लेकर थाना पुलिस के खिलाफ रोष व्यक्त किया गया। एसोसिएशन ने इरशाद व उसके परिजनो के खिलाफ झूठे तथ्यों पर प्राथमिकी पंजीकृत करने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि तहसील के सभी अधिवक्ता थाना पुलिस के इस कृत्य के खिलाफ सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। वहीं मंगलवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इसके अलावा एसएसपी से मिलकर अपनी प्राथमिकी पंजीकृत कराएंगे। इसके बाद ही अगली कार्रवाई के लिए सभा बुलाकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता राजीव कुमार कंसल, श्याम सिंह प्रधान एडवोकेट व संचालन सुनील कुमार एडवोकेट ने किया।