फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Opposition to efforts to supply water from another village's tank

Meerut News: दूसरे गांव की टंकी से पानी की आपूर्ति के प्रयासों का विरोध

Sat, 28 Feb 2026 07:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
Opposition to efforts to supply water from another village's tank
सरधना। गांव भूनी में जल आपूर्ति योजना के विरोध में नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते पहुंचे ग्रामीण।
भूनी के ग्रामीणों ने एसडीएम से मिलकर नाराजगी जताई, ज्ञापन सौपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गांव भूनी की जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। शनिवार को ग्रामीणों ने एसडीएम उदित नारायण सेंगर को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार राहुल सिंह को सौंपा। ज्ञापन का नेतृत्व सुदीप त्यागी ने किया और इसमें जल निगम की प्रस्तावित योजना का कड़ा विरोध जताया गया।

गांव भूनी में वर्ष 1984 में जल निगम द्वारा पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। इसी से वर्षों से पूरे गांव को नियमित पेयजल आपूर्ति मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि अब जल निगम गांव टंकी से जुलेढ़ा को जोड़कर और कक्केपुर में निर्मित हर घर जल मिशन योजना की टंकी से भूनी को जोड़ने की योजना बना रहा है। इससे गांव भूनी की जलापूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व भी इसी प्रकार का प्रयास किया गया था, जिसे तत्कालीन जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कार्य रुकवा दिया था। बावजूद इसके एक बार फिर वही योजना लागू करने की तैयारी की जा रही है। ग्रामीणों ने एसडीएम से मांग की है कि जल निगम की प्रस्तावित योजना को तत्काल प्रभाव से रोकने के आदेश दिए जाएं, ताकि भूनी की पेयजल व्यवस्था प्रभावित न हो। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार, जानू भारती, मांगे राम, सुदीप त्यागी, रियाजुद्दीन महबूब, पप्पू, सचिन सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed