{"_id":"5da8d21b8ebc3e014f25f4ed","slug":"opposition-to-dump-garbage-in-lohianagar-on-second-day-as-well-modipuram-news-mrt449112858","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहियानगर में दूसरे दिन भी कूड़ा डालने का विरोध
नगर निगम की ओर से लोहिया नगर में डाले जा रहे कूडे़ के विरोध में कांग्रेस सेवादल ने बृहस्पतिवार को भी विरोध जताया। सुबह कूड़ा डालने पहुंचे निगम के वाहनों को विरोध कर लौटा दिया गया। जिलाध्यक्ष रोहित गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं के वहां से चले जाने के बाद शाम के समय लोहिया नगर में ही कूड़ा डाला गया।
कांग्रेस सेवादल और आसपास के लोग लोहिया नगर में कूड़ा डाले जाने का विरोध कर रहे हैं। बुधवार को लोगों ने वहां पहुंचकर कूड़े से भरी गाड़ियों को वापस लौटा दिया था। बृहस्पतिवार को फिर से कूड़ा गाड़ियां कूड़ा डालने जाने लगीं। इसकी सूचना मिलने पर कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष रोहित गुर्जर दर्जनों कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ वहां पहुंच गए। उन्होंने कूड़ा डालने का विरोध करते हुए कूड़ा गाड़ियों को वापस लौटा दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मोदीपुरम जाकर क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी आरके त्यागी को ज्ञापन सौंपा। बताया कि गावड़ी में कूड़ा निस्तारण प्लांट नहीं लगने के बाद से नगर निगम लोहिया नगर में जबरन कूड़ा डाल रहा है। वहां पर 30 से 40 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में कूड़े का पहाड़ तैयार हो गया है। क्षेत्र की हवा दूषित हो गई है। रोहित गुर्जर ने बताया कि ईपीसीए चेयरमैन डा. भूरेलाल की आपत्ति के बाद भी वहां से कूड़ा उठान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बिना अनुमति कूड़ा डालने और क्षेत्र को प्रदूषित करने के लिए नगर निगम पर जुर्माना लगाकर कार्रवाई करने की मांग की। क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी आरके त्यागी ने कहा कि विभाग ने नगर निगम पर जुर्माना लगा रखा है। लोहिया नगर में कूड़ा डालने के लिए भी मना किया हुआ है। इसकी सुनवाई एनजीटी में पहली नवंबर को होनी है। इस दौरान मुजीबुर्रहमान, जियाउर्रहमान, ऋषभ चौहान, सुमित विकल, एसके शाहरुख, गुलफाम मलिक, गुलजार, तैयब आदि मौजूद रहे।
--------
शाम को डाला गया कूड़ा
कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं के वहां से जाने के बाद शाम को निगम अधिकारियों ने लोहिया नगर में ही कूड़ा डलवाया। डिपो प्रभारी अरुण खरखौदिया ने बताया कि लोगों ने सुबह कूड़ा डालने का विरोध किया था, जिसके बाद वहां से कूड़ा गाड़ियां वापस आ गई थी। लोगों के वहां से जाने के बाद शाम को कूड़ा वहीं डाला गया।