फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Opposition parties confuse farmers on agricultural law

कुषि कानून पर विपक्षी दल किसानों को कर रहे भ्रमित

Sun, 11 Oct 2020 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Opposition parties confuse farmers on agricultural law
माछरा। क्षेत्र के गांव रहदरा एवं कैलीरामपुर में शनिवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें सांसद ने कहा कि प्र्रधानमंत्री कृषि कानून बनाकर चौधरी चरण सिंह एवं महेंद्र सिंह टिकैत आदि किसान नेताओं के सपने साकार कर रहे हैं। उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर भी प्रहार किए।
विज्ञापन

माछरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव रहदरा एवं कैलीरामपुर में सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने किसान चौपाल को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने कहा था कि कृषि कानून से देश का किसान खुशहाल होगा। उसकी आय बढे़गी। वहीं, विपक्षी दल कृषि कानून को लेकर किसानों को भ्रमित कर रहे हैं। कृषि कानून से किसानों की दशा और दिशा दोनों सुधरेंगी। अब किसान घर बैठे ही उपज को व्यापारियों को बेच सकता है। उसके लिए मंडी का विकल्प भी मौजूद रहेगा।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र गुर्जर ने कहा कि किसान कृषि कानून बनने से खुश हैं। यहां पूर्व प्रमुख देवेंद्र भड़ौली, अमित त्यागी माछरा मंडल अध्यक्ष, अनिल प्रधान किठौर मंडल अध्यक्ष, मुजाहिद साजो किठौर मंडल उपाध्यक्ष, दीपक काजला माछरा मंडल महामंत्री, योगेश त्यागी, अमित मवी, विनोद त्यागी, फिरेराम गुर्जर, हर्ष तोमर, संदीप त्यागी, पवनवीर चौधरी, राकेश चौधरी बड़ागांव, मनवीर मलिक, प्रदीप गुप्ता, अमित रहदरा, सतेंद्र रहदरा, सतेंद्र गुर्जर, जयवीर आर्य, फिरेराम धनतला, मिटठन त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed