फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Opposing the Wakf Bill, he said goodbye to RLD

Meerut News: वक्फ बिल का विरोध कर रालोद को अलविदा कहा

Sun, 06 Apr 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 06 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Opposing the Wakf Bill, he said goodbye to RLD
बिजनौर में पत्रकारों से वार्ता करते रालोद के रूहेलखंड जोन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शमशाद अंसारी।
बिजनौर। भारत सरकार ने वक्फ संशोधन बिल पास किया है। सरकार के इस कदम में रालोद का भी समर्थन रहा। ऐसे में रालोद में रूहेलखंड प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शमशाद अंसारी ने पद और पार्टी से 200 समर्थकों के संग इस्तीफा दिया है। पालिका की पूर्व चेयरपर्सन के पति और रालोद नेता शमशाद अंसारी ने शनिवार को प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने वक्फ संशोधन अधिनियम पास किया है। जिसमें जयंत चौधरी का भी समर्थन रहा। उनके इस कदम से मुस्लिम समाज के लोग आहत है और वह खुद भी ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। कहा कि मैं आहत होकर अपने 200 समर्थकों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और पद से इस्तीफा दे रहा हूं। इस्तीफा देने वालों में शाहिद मलिक, शहबाज हसन, दिलशाद पठान, वारिस शेख, असलम इरफान, शहबाज़ अंसारी, फुरकान अहमद, शारिक असारी, निजामुद्दीन आदि भी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed