{"_id":"685c59645a3f5ff17a0995c5","slug":"opposed-the-installation-of-height-gauge-on-bhuni-sardhana-road-sardana-news-c-44-1-smrt1055-108751-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूनी-सरधना मार्ग पर हाइट गेज लगाने का विरोध किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूनी-सरधना मार्ग पर हाइट गेज लगाने का विरोध किया
विज्ञापन
सरधना। बिनौली-सरधना रोड पर भूनी चौराहे पर टोल प्रबंधन द्वारा हाइट गेज लगाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने मामले को लेकर एसडीएम से शिकायत की है।
मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव भूनी में टोल प्लाजा है। इससे बचने के लिए कुछ वाहन भूनी चौराहे के रास्ते सरधना से होकर गुजरते हैं। इस पर प्रशासन ने सरधना में बड़े वाहनों के लिए सुबह 9:00 बजे से रात 9:00 बजे तक नो एंट्री लगा रखी है।
शनिवार को टोल प्रबंधन द्वारा भूनी चौराहे पर हाइट गेज लगाना शुरू किया तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। वहीं, बुधवार को ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि आम जनता को भूनी चौराहे पर हाइट गेज लगने से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। सरकार की जीरो टोलरेंस नीति के तहत टोल कर्मचारियों या अन्य किसी की भी गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
बताया कि लगभग 15 स्कूलों की बसों को हाइट गेज के कारण दूसरे रास्ते से घूमकर आना पड़ेगा। इस कारण स्कूली बच्चों के साथ-साथ सरधना, दौराला व खतौली जाने वाले स्थानीय लोगों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ेगा।
एसडीएम उदित नारायण सिंह ने जल्द ही एनएचएआई के उच्च अधिकारियों को बुलाकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान पवन शर्मा, अशोक मास्टर, टीटू डाहर, संजीव, रामभूल चौहान, मोनू आदि मौजूद रहे।