फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Opportunities to build a career in sports are also emerging: Gaurav Tyagi

खेलो में भी मिल रहे कॅरिअर बनाने का मौके : गौरव त्यागी

Fri, 25 Sep 2026 08:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
Opportunities to build a career in sports are also emerging: Gaurav Tyagi
मेरठ। भारतीय खेल प्राधिकरण और खेल निदेशालय की ओर से खेलो इंडिया स्कीम को लेकर स्कूलों में अभियान चलाकर बच्चों को खेलों की जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को खेलो इंडिया कोच गौरव त्यागी ने क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव के निर्देशन में मदन मोहन विद्या मंदिर स्कूल में जाकर छात्रों को खेलो और योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खेलों में भी कॅरिअर बनाने के मौके मिल रहे हैं। इसके लिए सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं। इसमें खेलो इंडिया भी महत्वपूर्ण योजना है। इसमें बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। इस दौरान उन्होंने बच्चों को अंतरराष्ट्रीय या राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने के बाद मिलने वाली मदद के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस तरह खिलाड़ी पदक लाकर एक अच्छी नौकरी और काफी धनराशि पा सकता है। उन्होंने सभी बच्चों को खेलो में जुड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य शर्मिष्ठा भाटी भी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed