फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Operation Sindoor: Meerut waved the tricolor and said Jai Hind

ऑपरेशन सिंदूर: तिरंगा लहराकर मेरठ बोला जय हिंद

Thu, 08 May 2025 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Operation Sindoor: Meerut waved the tricolor and said Jai Hind
मेरठ..कंवलजीत..पाकिस्तान के आतंकी अड्डों पर मिसाइल से हमले को लेकर कमिश्नरी चौराहे पर ख़ुशी मनात
मेरठ। मंगलवार रात जब जब अधिकांश लोग सो रहे थे भारतीय सेना ने पाकिस्तान में हमला कर पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया। जैसे ही लोगों को भारत के ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी हुई तो देर रात ही कई लोग जाग गए। लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर और कॉल कर भारतीय सेना के शौर्य पर बधाई दी। बुधवार को दिन निकलते ही लोग तिरंगा लेकर घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आकर जश्न मनाने लगे। पूरा मेरठ एक सुर में जय हिंद बोलने लगा। लोगों ने खुशी मेें मिठाइयां बांटी और एक दूसरे को बधाई दीं।
विज्ञापन

बुधवार को शहर के सभी बाजारों में व्यापारियों ने तिरंगा लहराकर और लड्डू बांटकर जश्न मनाया। आबूलेन व्यापार संघ के सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर बाजार में तिरंगा लहराया, मिठाई बांटी और भारत माता की जय के नारे लगाए। महामंत्री सरदार राजबीर सिंह के नेतृत्व में सभी व्यापारी उत्साह, जोश और गर्व से लबरेज नजर आए। मुन्ना माहेश्वरी, विशाल अग्रवाल, चेतन नागपाल, सागर गुप्ता, गुरबचन सिंह, तुषार नांगिया, अजय गुरदीप सिंह रिंकू, अजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अकरम गाजी के नेतृत्व में हापुड़ अड्डे चौराहे व भगत सिंह मार्केट में व्यापारियों ने लड्डू बांटे। व्यापारियों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए और हाथों में तिरंगा लेकर पैदल मार्च निकाला। इस दौरान महामंत्री अतुल गुप्ता, महामंत्री सुरेश कुमार बिट्टू, कोषाध्यक्ष कुलदीप वर्मा, सह कोषाध्यक्ष राजीव गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र रस्तोगी, साईम जलील, अनूप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद नेताओं ने बांटे लड्डू
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं ने भी पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना के द्वारा की गई कार्रवाई पर जश्न मनाया। पार्टी नेता प्रतीक जैन ने दिल्ली रोड स्थित पेट्रोल पंप पर एकत्र होकर यहां लोगों को लड्डू बांटे। उन्होंने भारत माता की जय के नारे लगाए, जिससे जश्न का माहौल रहा। इस दौरान काफी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लिए एकत्र हुए।

मेरठ..कंवलजीत..पाकिस्तान के आतंकी अड्डों पर मिसाइल से हमले को लेकर कमिश्नरी चौराहे पर ख़ुशी मनात

मेरठ..कंवलजीत..पाकिस्तान के आतंकी अड्डों पर मिसाइल से हमले को लेकर कमिश्नरी चौराहे पर ख़ुशी मनात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed