फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Open merit today with BA-LLB

ओपन मेरिट आज, रजिस्ट्रेशन का भी मौका

Mon, 08 Jul 2019 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Open merit today with BA-LLB
बीए-एलएलबी के साथ आज आएगी ओपन मेरिट
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में यूजी कोर्सों में दो मेरिट आने के बाद सोमवार को ओपन मेरिट जारी होगी। ओपन मेरिट के एडमिशन 12 जुलाई तक होंगे। यूजी कोर्सों में आज से छात्र ओपन रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं। 14 जुलाई इनकी अंतिम तिथि है।
अभी तक जिन छात्रों के नाम नहीं आए हैं। उनके लिए कॉलेजवार और विषयवार योग्यता सूची निकाली जाएगी। इसके बाद छात्र-छात्राएं ऑफर लेटर डाउनलोड कर चयनित वरीयता के कॉलेज में निर्धारित समय तक जमा कर दें। गोपनीय संख्या वाला आधा पेज अपने पास सुरक्षित रखें। कॉलेज की ओर से दिए गए समय पर मेरिट देखकर प्रवेश लें। अब तक यूजी कोर्सों में 50146 एडमिशन हो चुके हैं।
विज्ञापन

सोमवार को ही बीए-एलएलबी के उन कॉलेजों की पहली मेरिट आएगी, जिनको बीसीआई का मान्यता पत्र मिल चुका है। इसके अलावा बीएससी नर्सिंग में कॉलेज ऑफ नर्सिंग एलएलआरएम के अलावा सभी कॉलेजों के रजिस्ट्रेशन भी सोमवार से किए जा सकते हैं। इनकी अंतिम तिथि 17 जुलाई है। पीजी कोर्सों में रजिस्ट्रेशन 15 जुलाई तक किए जा सकते हैं। 15 से 17 जुलाई के बीच फार्म में गलती सुधार कर सकते हैं। इसके बाद मेरिट जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed