{"_id":"57aa38e14f1c1bb461ee56e8","slug":"open-merit-me-aavedan","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपन मेरिट में आवेदनों की भरमार, आज भी करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपन मेरिट में आवेदनों की भरमार, आज भी करें
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Wed, 10 Aug 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
सीसीएस यूनिवर्सिटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिग्री कॉलेजों में ओपन मेरिट के लिए आवेदन फार्म जमा करने के लिए मंगलवार को भीड़ उमड़ पड़ी। कॉलेजों में मेले जैसा माहौल रहा। कॉलेज और छात्रों की डिमांड पर सीसीएसयू ने आवेदन के लिए एक दिन और बढ़ा दिया है। छात्र अब बुधवार को भी आवेदन कर सकते हैं। वहीं ओपन मेरिट का आवेदन फार्म जमा करने में अभ्यर्थियों के पसीने छूट गए। हालत यह है कि सीटों पर आठ से 10 गुना तक आवेदन आए हैं।
विवि के सहायक प्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रशांत कुमार के मुताबिक छात्रों की मांग और देहात के कॉलेजों में आवेदकों के नहीं पहुंचने की वजह से तिथि बढ़ाई गई है। कई कॉलेजों में करीब 30 से 40 प्रतिशत तक सीट खाली हैं। आवेदन करने वालों की संख्या अच्छी रही है।
अब बुधवार को आवेदन जमा होंगे। बृहस्पतिवार को कॉलेज ओपन मेरिट जारी करेंगे। शुक्रवार को दाखिले होंगे। विवि ने कॉलेजों को निर्देश दिया था कि ओपन मेरिट के लिए छात्रों के आवेदन स्वीकार करें। इसके लिए वेबसाइट पर अलग से परफॉर्मा जारी किया गया। जिसे कैंडीडेट भरकर कॉलेज पहुंचे और जमा कर दिया। कॉलेज द्वारा छात्रों को सीरियल नंबर दिया गया है। विवि को उम्मीद है ओपन मेरिट से एडेड कॉलेजों की सीट भर जाएंगी। ओपन मेरिट के लिए जो आवेदन कॉलेज पहुंचे हैं, उनका ब्योरा साइन, दिनांक और वक्त समेत मांगा है। विवि इसे क्रॉस चेक करेगा।
विज्ञापन
अब इवनिंग क्लास की बारी
ओपन मेरिट की प्रक्रिया चल रही है। कॉलेजों खुद मेरिट देंगे और दाखिले करेंगे। इसके बाद इवनिंग क्लास की तैयारी शुरू हो जाएगी। शासन सत्र 2016-17 में इवनिंग क्लास चलाने की मंजूरी दे चुका है। कुछ कॉलेजों द्वारा इवनिंग क्लास के लिए विवि को डिमांड भेजी जा रही है। उधर, समाजवादी छात्रसभा ने इवनिंग क्लास की डिमांड को लेकर दो दिन प्रदर्शन करने का निर्णय किया है। बुधवार को कॉलेजों में डिमांड करने की मांग की जाएगी। उसके बाद विवि से इवनिंग क्लास की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की जाएगी।